Jobs, Results & more...

Guru Gyan Search


Ad

BSSC Laboratory Assistant Syllabus 2025 PDF

New Updates

No New Updates
BSSC Laboratory Assistant Syllabus 2025 PDF
BSSC Laboratory Assistant Syllabus 2025 PDF
BSSC Laboratory Assistant 2025 : Exam Scheme

बिहार कर्मचारी चयन आयोग परीक्षा संचालन नियमावली-2010 के आलोक में 40 (चालीस हजार) से अधिक आवेदन प्राप्त होने पर प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। अधिक आवेदन प्राप्त होने पर प्रारंभिक परीक्षा एक से अधिक चरणों में आयोजित की जा सकती है। विभिन्न चरणों में परीक्षा आयोजित किये जाने की स्थिति में परीक्षा परिणाम समानीकरण की प्रक्रिया अपनाते हुये तैयार की जाएगी।

प्रारंभिक परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकृति की होगी। प्रारंभिक परीक्षा के माध्यम से कोटिवार उपलब्ध रिक्तियों के 05 (पाँच) गुणा संख्या के बराबर अभ्यर्थियों का चयन मुख्य परीक्षा के लिए किया जाएगा। मुख्य परीक्षा हेतु अलग से विज्ञापन प्रकाशित किया जाएगा।

प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय होंगे। कुल प्रश्नों की संख्या 150 होगी। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 04 अंक दिये जायेंगे तथा प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 01 अंक की कटौती की जाएगी। परीक्षा की अवधि 02 घंटा की होगी। प्रारंभिक परीक्षा में भाषा का माध्यम हिन्दी/ अंग्रेजी होगा। अगर हिन्दी एवं अंग्रेजी के प्रश्न पत्रों में कोई भिन्नता होगी, तो अंग्रेजी के प्रश्न ही मान्य होंगे।

  • (क) सामान्य अध्ययन
  • 35 प्रश्‍न।
  • (ख) विज्ञान
  • 75 प्रश्‍न।
  • (ग) मात्रात्मक योग्यता / मानसिक क्षमता जाँच (Quantitative Aptitude/ Reasoning)
  • 40 प्रश्‍न।


BSSC Laboratory Assistant 2025 : Syllabus

प्रारंभिक परीक्षा सिलेबस निम्न प्रकार से है:-

खंड (क) सामान्य अध्ययन (General Studies):- इसमें प्रश्नों का उद्देश्य अभ्यर्थी के आस-पास के वातावरण की सामान्य जानकारी तथा समाज में उनके अनुप्रयोग के संबंध में उसकी योग्यता की जाँच करना होगा। वर्तमान घटनाओं और दिन-प्रतिदिन की घटनाओं के सूक्ष्म अवलोकन तथा उनके प्रति वैज्ञानिक दृष्टिकोण जैसे मामलों की जानकारी संबंधी ऐसे प्रश्न भी शामिल किये जायेंगे, जिनके बारे में जानकारी रखने की किसी भी शिक्षित व्यक्ति से अपेक्षा की जाती है। इसमें बिहार, भारत और इसके पड़ोसी देशों के संबंध में विशेष रूप से प्रश्न पूछे जा सकते हैं।

  • (i) सम-सामयिक विषय:- वैज्ञानिक प्रगति, राष्ट्रीय / अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार, भारतीय भाषाएँ, पुस्तक, लिपि, राजधानी, मुद्रा, खेल-खिलाड़ी, महत्वपूर्ण घटनाएँ।
  • (ii) भारत और उसके पड़ोसी देश:- पड़ोसी देशों का इतिहास, भारत का इतिहास, संस्कृति, भूगोल, आर्थिक परिदृश्य, स्वतंत्रता आन्दोलन, भारतीय कृषि तथा प्राकृतिक संसाधनों की प्रमुख विशेषताएं, भारत का संविधान एवं राज्य व्यवस्था, देश की राजनीतिक प्रणाली, पंचायती राज, सामुदायिक विकास, पंचवर्षीय योजना एवं राष्ट्रीय आन्दोलन में बिहार का योगदान।
खंड (ख) विज्ञान (Science):- विज्ञान के प्रश्न इंटरमीडिएट (10+2) के पाठ्यक्रम के अनुरूप होंगे।
खंड (ग) मात्रात्मक योग्यता / मानसिक क्षमता जाँच (Quantitative Aptitude/ Reasoning):-
  • (i) मात्रात्मक योग्यता:- संख्या पद्धति से संबंधित प्रश्न, पूर्ण संख्याओं का अभिकलन, दशमलव और भिन्न, संख्याओं के बीच परस्पर संबंध, मूलभूत अंक गणितीय संक्रियाएं, प्रतिशत, अनुपात तथा समानुपात, औसत, ब्याज, एवं लाभऔर हानि।
  • (ii) मानसिक क्षमता जाँच:- इसमें शाब्दिक एवं गैर शाब्दिक दोनों प्रकार के प्रश्न पूछे जा सकते हैं। इस घटक में निम्न से संबंधित यथासंभव प्रश्न पूछे जा सकते हैं :- सादृश्य, समानता एवं भिन्नता, स्थान कल्पना, समस्या समाधान, विश्लेषण, दृश्य स्मृति, विभेद, अवलोकन, संबंध अवधारणा, अंक गणितीय तर्कशक्ति, अंक गणितीय संख्या श्रृंखला, कूट लेखन एवं कूट व्याख्या।

BSSC Lab Assistant Exam 2025 : Qualifying Marks
कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग (सामान्य प्रशासन विभाग) द्वारा निर्गत संकल्प संख्या-2374, दिनांक-16.07.2007 के आलोक में कोटिवार न्यूनतम अर्हतांक निम्नवत् है:-
कोटि (Category) न्यूनतम अर्हतांक (Minimum Marks)
General40%
BC36.5%
EBC34
SC/ST32%
PwBD32%
Female32%



Data from : BSSC

Popular Posts

Ad

More

What is Guru Gyan?

Guru Gyan is a free platform that provides the latest updates on government jobs (Sarkari Naukri), private jobs, and various career opportunities across India.

It also covers important entrance exams like JEE, NEET, and other admission-related updates for government and private colleges.

Users can find updates on admit cards, results, and education boards such as BSEB, CBSE, NIOS, BNMU, and more.

Additionally, Guru Gyan provides scholarship details, syllabus, time tables, model papers, and useful government forms.

Why Guru Gyan?

Guru Gyan brings all important information together in one place. With a simple layout and easy search feature, users can quickly find what they need in just one click.

Guru Gyan Sources

Information is collected from various trusted sources including:

  • SSC
  • BSSC
  • BPSC
  • UPSC
  • NTA
  • JEE
  • NEET
  • NSP
  • BSEB
  • BNMU
  • BBOSE
  • NIOS
  • and many more...

Disclaimer

The information on Guru Gyan is collected from both official and unofficial sources. While we try to keep it updated, some details may become outdated. Please always verify information from official sources provided in the posts.
Thanks for visiting! :)